उत्तराखंडपुलिस डायरी

*नशे के विरुद्ध पुलिस टीम की बड़ी कार्यवाही मादक पदार्थों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार*

ऋषिकेश  : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर की गई चेकिंग के दौरान एक आरोपी से 6.23 ग्राम अवैध स्मैक जबकि दूसरे से 1 किलो 440 ग्राम गांजा बरामद किया है।

दून रोड और मंसा देवी पुलिया के पास हुई कार्यवाही*

पुलिस टीम द्वारा 22 और 23 अक्टूबर को डक रोड ऋषिकेश तथा मंसा देवी पुलिया से आगे आकस्मिक चेकिंग के दौरान अभियुक्त चेतन पंवार पुत्र सोबन सिंह पंवार निवासी शांतिनगर ढालवाला, थाना मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल (उम्र 31 वर्ष) को 6.23 ग्राम स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

वहीं, दूसरे अभियुक्त मनीष बिष्ट उर्फ चट्टानी पुत्र कमल सिंह बिष्ट निवासी डांडी गांव, झीलवाला, थाना रानीपोखरी, देहरादून (उम्र 25 वर्ष) को 1 किलो 440 ग्राम अवैध गांजा के साथ पकड़ा गया।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज : दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त चेतन पंवार से बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 1.94 लाख रुपये है, जबकि मनीष बिष्ट से बरामद गांजा की कीमत लगभग 36,500 रुपये आँकी गई है।                                          अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। पुलिस जांच में दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

चेतन पंवार: मुकदमा संख्या 338/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना ऋषिकेश।
मनीष बिष्ट: मुकदमा संख्या 316/23 धारा 379/411   मुकदमा संख्या 32/24 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट, थाना ऋषिकेश।
इसके अलावा, अन्य जनपदों और बाहरी राज्यों से भी इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम: उपनिरीक्षक सुमित चौधरी, उपनिरीक्षक जनेंद्र राणा, हेड कॉन्स्टेबल अमित राणा, कॉन्स्टेबल शेखर सैनी, अंगेश्वर व कुंदन चंद शामिल रहे।

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने बताया कि क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!