
*दिनांक – 01/02/26* ऋषिकेश :रविवार को व्यापार सभा भवन ऋषिकेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नगर ने व्यापारियों ने राष्ट्रीय बजट प्रस्तुतीकरण का लाइव प्रसारण सुना।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट के मुख्य बिंदुओं को सभी ने ध्यान से सुना।
जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने बताया कि बजट आम जनता के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है क्यूंकि यह उनकी जेब पर सीधा असर डालता है। सभी व्यापारियों और कार्यकर्ताओं को बजट सुनने की आवश्यकता है ताकि वह जनता तक इस बजट के बहुउद्देशीय लाभ को समझा सके।
इस प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में नगर निगम महापौर शम्भु पासवान महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी निवर्तमान महापौर अनीता ममगाई जी, कविता शाह संजय व्यास जी, श्रवण जैन सहित अनेक ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।




