उत्तराखंड
*निकायों के प्रशासकों के कार्यकाल तीन महीने और बढाया गया है।*
ऋषिकेश:(शिवराज पोसवाल )
उत्तराखंड में निकायों के प्रशासकों के कार्यकाल तीन महीने और बढाया गया है जिसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण नगर निकायों की निर्वाचन प्रक्रिया समपन्न होने में संभावित विलम्ब के दृष्टगत प्रशासकों का कार्यकाल तीन महीने अथवा नगर निकायों के बोर्ड का गठन जो भी पहले हो तक के लिए विस्तारित किए जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं। प्रदेश के नगर निकायों में अग्रिम आदेशों तक सम्बंधित जनपदों के जिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया गया है।