उत्तराखंड

*ऋषिकेश रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी धामंदा को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी बढ़ा रेंज दायरा*

ऋषिकेश। वन विभाग ने ऋषिकेश रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गंभीर सिंह धमांदा को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपते हुए। लच्छीवाला रेंज का भी प्रभार दिया है। इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) देहरादून द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
गंभीर सिंह धमांदा वर्तमान में ऋषिकेश रेंज का कार्यभार संभाल रहे हैं। नए आदेश के बाद अब उन्हें ऋषिकेश और लच्छीवाला दोनों रेंजों की जिम्मेदारी निभानी होगी। अतिरिक्त प्रभार मिलने पर गंभीर सिंह धमांदा ने कहा। कि यह विभागीय व्यवस्था का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुशासनपूर्वक पालन करना उनका नैतिक दायित्व है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!