उत्तराखंडराजनीति

*सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर उनके आदर्शों पर चलने के लिए कई किलोमीटर पैदल यात्रा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने*

ऋषिकेश:लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जन्मजयंती के अवसर पर भाजपा जिला ऋषिकेश ने भव्य पदयात्रा का आयोजन किया।
यह यात्रा श्यामपुर पुलिस चौकी से शुरू हुई और पैदल चलकर त्रिवेणी घाट गांधी स्तंभ पर पूर्ण हुई।
इस यात्रा के माध्यम से सभी नागरिकों को एकता का संदेश तो दिया ही गया साथ ही हर वर्ग के प्रति सम्मान की भावना भी जताई गई। यात्रा से पूर्व और यात्रा के बाद देश की सेवा में कार्यरत रह चुके और वीरता के साथ शहीद हुई सैनिकों एवं उनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस यात्रा में महिलाओं ने भी खूब जोश दिखाया और बढ़ चढ़कर इस यात्रा में हिस्सा लिया।
मार्ग पर जगह जगह देशभक्ति के नारे गूंज रहे थे और लोग पुष्प वर्षा से यात्रा का स्वागत कर रहे थे।
इस मौके पर स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल भी मौजूद रहे उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की एकता-दृष्टि को आधुनिक भारत में जीवंत कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों ने देश को मजबूत, सुरक्षित और संगठित किया है। आज भारत विकास के जिस रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, वह पटेल की विरासत और मोदी के नेतृत्व की संयुक्त प्रेरणा है।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि अगर सरदार पटेल न होते, तो भारत का नक्शा आज बिल्कुल अलग होता। उन्होंने जिस कुशलता और दृढ़ता से रियासतों का विलय किया, वह किसी चमत्कार से कम नही था,
पटेल ने सिर्फ सीमाएँ नहीं जोड़ीं, बल्कि लोगों के दिलों को भी जोड़ा। आज भाजपा उन्हीं मूल्यों एकता, समरसता और राष्ट्रधर्म को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि पटेल का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। और उनकी दूरदर्शिता ने भारत को बिखरने से बचाते हुए मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा किया।

त्रिवेणी घाट पहुँचकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के शहीद परिवारों को सम्मानित किया।
मंच से शहीदों के बलिदान को देश का सर्वोच्च गौरव बताया गया।
इस पदयात्रा में नगर के महापौर शम्भु पासवान पशु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष दर्जधारी राज्यमंत्री सुरेंद्र मोघा जिला संयोजक संपूर्ण सिंह रावत,अरविंद नेगी सीमा रानी जयंत शर्मा, सतीश सिंह, देवदत्त शर्मा,मंडल अध्यक्ष चमन पोखरियाल, सुरेन्द्र बिष्ट, सुरेन्द्र सुमन, नितिन सक्सेना, चंदू यादव, सुजीत यादव, रुचि जैन,आदि ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!