*अवैध कसीनो का पर्दाफाश ऋषिकेश में अवैध कसीनो संचालक सहित 40 लोग और 10 बार गर्ल गिरफ्तार*

देहरादून, 28 मार्च। अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर दून पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। ऋषिकेश क्षेत्र में सामने आए जुआ कांड के बाद आईडीपीएल चौकी के प्रभारी विनय शर्मा समेत पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
ऋषिकेश में सामने आए इस मामले ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। यह कार्रवाई न सिर्फ जिम्मेदारी तय करने का संकेत है, बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी सख्त संदेश है कि ड्यूटी में लापरवाही अब भारी पड़ सकती है।
लापरवाही पर गिरी गाज
जांच में सामने आया कि आईडीपीएल चौकी स्तर पर चेकिंग और सत्यापन अभियान में गंभीर शिथिलता बरती जा रही थी। इस लापरवाही को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने कड़ा कदम उठाया।
➡️आईडीपीएल चौकी के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया
➡️चौकी प्रभारी सहित कुल 12 पुलिसकर्मी कार्रवाई की जद में आए
क्या है पूरा मामला?
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून को 27 मार्च की रात ऋषिकेश क्षेत्र के एक होटल में बड़े स्तर पर जुआ खेलने की गोपनीय सूचना मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद कोतवाली ऋषिकेश की पुलिस टीम ने हरिद्वार रोड स्थित मुर्गी फार्म के पास होटल नवरंग में छापेमारी की।




